रोहिणी जिले के नए पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि रोहिणी जिले के साइबर पुलिस स्टेशन में एक छात्रा ने एक शिकायत दी थी कि उसे एक अज्ञात इंस्टाग्राम अकाउंट, से उसके इंस्टाग्राम पर बार-बार अश्लील संदेश मिल रहे हैं।
साइबर पुलिस ने धारा 67 आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की। कई दिन की जांच के बाद पुलिस ने किरारी, सुलेमान नगर, दिल्ली निवासी भारत उर्फ दीपक को शुरूआत में हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी ने बताया कि वह पीड़ित से पहले से परिचित है। वह इग्रू से बीए कर रहा है। छात्रा भी इग्रू से पढ़ाई कर रही है। बात करते हुए दोनों दोस्त बन गए। इसके बाद छात्रा ने उसके सामने प्यार का इजहार कर दिया। इसको छात्रा ने ठुकरा दिया था।
छात्रा ने शुरू में इनसे अनदेखा करना शुरू कर दिया। इसके बाद वह फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उसे अश्लील मैसेज भेजने लगा। आरोपी की निशानदेही पर अपराध में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है।