फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्स एप मैसेज ने बढ़ा दिया है स्वाइन फ्लू का खौफ

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्स एप पर वायरल हुए एक मैसेज ने ग्रेटर नोएडा के कॉलेजों में स्वाइन फ्लू का खौफ बढ़ा दिया है। स्काईलाइन और गलगोटिया कॉलेज में हुए हंगामें के बाद मंगलवार को आईआईएमटी, आईईसी कॉलेज, विश्वेश्वरैया इंस्टीट्यूट, जीएल बजाज और शारदा यूनिवर्सिटी समेत पांच संस्थानों के छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर कॉलेज बंद कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया में चल रहे मैसेज के कारण छात्र लगातार घर जाने की मांग कर रहे है। संस्थानों ने कॉलेज बंद न करते हुए छात्रों को घर जाने की छूट दे दी है। नॉलेज पार्क के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र स्वाइन फ्लू से सहमे हुए है।

यह जानलेवा बीमारी उन्हें भी न हो जाए इस बात से ज्यादातर छात्र घर जाने की मांग कर रहे है। इस बात को लेकर मंगलवार को भी हजारों छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर अपने-अपने कॉलेजों में प्रदर्शन किया। कक्षाएं चलने के विरोध में छात्र कॉलेज के बाहर बैठे रहे।
विज्ञापन

बीमारी के डर से मास्क लगाकर आ रहे हैं कॉलेज

आईआईएमटी कॉलेज के छात्रों का आरोप है कि संस्थान में पांच संदिग्ध मरीज हैं। इस बात पर छात्र लिखित रूप से छुट्टी देने की मांग पर अड़े रहे।

छात्रों का कहना है कि बीमारी तेजी से फैल रही है। शहर में स्वाइन फ्लू से बचने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए है। इससे उनके परिजन भी परेशान हैं। वापस घर आने के लिए प्रतिदिन आभिभावकों के फोन आ रहे हैं।

बीमारी के डर नॉलेज पार्क के छात्र मुंह पर मास्क और रूमाल बांधकर दिनभर कॉलेज के बाहर और अंदर आते-जाते नजर आए। उधर, कॉलेज छात्रों को जागरूक कर गाइडलाइन जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

व्हाट्स एप पर वायरल हुआ मैसेज

वहीं प्रशासन का कहना है कि कुछ शरारती छात्र छुट्टी के लिए व्हाट्स एप पर एक मैसेज वायरल कर रहे है। इसमें लिखा है कि एनआईईटी कॉलेज के हॉस्टल में तीन छात्राओं को स्वाइन फ्लू हुआ है, जबकि कॉलेज प्रशासन इस बात से इंकार कर रहा है। इस मैसेज  को जो भी छात्र पढ़ रहे हैं। वे इसे आगे सर्कुलेट कर दे रहे हैं, जिससे छात्रों में स्वाइन फ्लू को लेकर दहशत फैलती जा रही है।

आशीष वर्मा जो कि आईआईएमटी कॉलेज के डीन है कहते हैं कि छात्रों को घर जाने की छूट दे दी है। कॉलेज बंद नहीं किया जा रहा है, जिन छात्रों को स्वाइन फ्लू का खतरा लग रहा है वे घर जा सकते हैं। छुट्टी के लिए छात्रों की लिखित मांग ठीक नहीं है।

इसके अलावा डॉयरेक्टर आईईसी कॉलेज के डाइरेक्टर डॉ. डीबी सिंह कह रहे हैं कि ज्यादातर छात्र स्वाइन फ्लू को लेकर आशंकित है। दूसरे कॉलेज बंद हो गए हैं यह कहकर छात्र छुट्टी की मांग कर रहे है, जबकि ऐसा नहीं है। जिन छात्रों को लगता है कि बीमारी हो सकती हैं उनका कैंप लगाकर जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें