दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके डिफेंस कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक दंपति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि दोनों की मौत दम घुटने से हुई है। दक्षिण जिला पुलिस के अनुसार ये घटना रविवार सुबह सामने आई। डिफेंस कॉलोनी के इंदिरा कैंप, एंड्रयूज गंज में रहने वाले धर्मेंद्र (22) की मई, 2014 में रीना (20) से शादी हुई थी।
धर्मेंद्र पेशे से ड्राइवर था। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र शराब पीने का आदि था। यह बात रीना को पसंद नहीं थी। इस बात को लेकर दोनों में आए दिन कहासुनी होती रहती थी।