फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: हर रोज बदल रहा मौसम का मिजाज, बुधवार रही सीजन की सबसे ठंडी रात; दिल्ली-NCR में दो दिन बारिश के आसार

Thu, 12 Oct 2023 09:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Weather News: मौसम वैज्ञानिक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस सप्ताह के अंत में एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसका असर 15 अक्तूबर को जम्मू कश्मीर, व हरियाणा के उत्तरी हिस्से में देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
सीजन में सबसे सर्द रही बुधवार की रात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में मौसम का मिजाज प्रतिदिन बदल रहा है। बुधवार रात को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री गिरने के कारण इस साल अक्तूबर की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस साल अक्तूबर का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। न्यूनतम तापमान का ऑल टाइम रिकॉर्ड वर्ष 1937 का है, जब तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

विज्ञापन

सप्ताह के अंत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 15 से 17 अक्तूबर के बीच बारिश की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आएगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज हुआ। रिज इलाके में भी न्यूनतम तापमान इतना ही रहा। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री के बीच रहा। लोदी रोड में 17.6, आया नगर में 18.0, नरेला में 18.4, जाफरपुर में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस सप्ताह के अंत में एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसका असर 15 अक्तूबर को जम्मू कश्मीर, व हरियाणा के उत्तरी हिस्से में देखने को मिलेगा। इसके बाद 16 अक्तूबर को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली में इसका असर रहेगा। इसके असर से 15 से 17 अक्तूबर के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें