फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेडिंग की पहली शहनाई, जाम लेकर आई

Mon, 23 Nov 2015 01:34 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
देवोत्थान एकादशी पर शादियों की शुरुआत रविवार को घंटों का जाम लेकर आई। आगे बारात और पीछे जाम। बैंक्वेट हॉल और फॉर्म हाउसों के बाहर खड़ी गाड़ियों ने पूरा शहर जाम कर दिया।
विज्ञापन


डाबर तिराहे से लेकर मोहननगर और शालीमार गार्डन से लेकर भोपुरा तक लगे जाम से लोग कराह उठे। यही हाल जीटी रोड पर घंटाघर से चौधरी मोड़ और अंबेडकर रोड पर पुराने बस अड्डे तक जाम रहा।

एनएच-58 और एनएच-24 पर भी वाहनों के दबाव की वजह से दिनभर लोग जाम से जूझे। सड़क पर गाड़ियां न खड़े होने देने के पुलिस प्रशासन के दावे फुस्स दिखाई दिए।

शाम करीब सात बजे से ही पूरा लिंक रोड जाम हो गया। लिंक रोड पर बने फॉर्म हाउस के सामने सड़क पर बड़ी संख्या में गाड़ियां खड़ी होने के चलते रोड पर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें