फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के सीजन में महंगी हुई जयमाला

Mon, 23 Nov 2015 01:21 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शादियों में अन्य सामानों के साथ जयमाला का मूल्य भी दोगुना-तिगुना चुकाना होगा। सामान्य दिनों में जो जयमाला 250 से 500 रुपये तक में मिलती थी, उसकी कीमत अब 1000 से 5000 तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


रविवार को भी जयमाला 1000 से 5000 रुपये तक के बीच बिकी। फूल कारोबारियों का कहना है कि गुलाब, लिली, मोगरा समेत अन्य सभी प्रकार के फूलों के दामों में भारी वृद्धि हुई है।

400 रुपये किलो वाला मोगरा अब 1500 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। जयमाला की कीमत इन दिनों 1000 से 5000 रुपये तक हो चुकी है। दुल्हन के लिए फूलों की चादर भी 1500 रुपये में तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


फूल कारोबारी धर्मेंद्र ने बताया कि सबसे अधिक महंगाई मोगरा पर पड़ी है। अचानक इसके मूल्य में दो से तीन गुना तक का इजाफा हुआ है।

देवोत्थान एकादशी के बाद अब 26 को है बड़ी सहालग
चौधरी मोड़ स्थित फूल कारोबारी राजू ने बताया कि एक माह पूर्व से ही जयमाला, मंडल और स्टेज डेकोरेशन के लिए बुकिंग हो चुकी है। यह बुकिंग अंतिम सहालग 15 दिसंबर तक के लिए है।

दूसरी ओर घंटाघर स्थित घोड़ी बग्घी वाले देवेंद्र ने बताया कि उनकी घोड़ियों की बुकिंग डेढ़ माह पहले ही हो गई थी। अब तो दिसंबर के लिए बुकिंग चल रही है।

पंडित जी भी शिफ्टों में कर रहे काम
पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि देवोत्थान एकादशी के लिए उन्हें पहले ही ग्रेटर नोएडा के एक यजमान ने बुक कर लिया था।

पंडित विष्णु दत्त सरस ने बताया कि शुभ मुहूर्त पर एक ही दिन सैकड़ों शादियां होने से उनकेसभी यजमान उनसे ही शादी करवाना चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने विकल्प के तौर पर अपने शिष्यों को शादियों में लगाया है।
विज्ञापन


जयमाला में लगने वाले फूलों केरेट, पहले और अब
फूली-मूल्य 10 दिन पूर्व-वर्तमान मूल्य
मोगरा-700 रुपये प्रति किलो-1500 रुपये प्रति किलो
गुलाब-150 रुपये प्रति किलो-400 रुपये प्रति किलो
गुलदावरी-120 रुपये प्रति किलो-250 रुपये प्रति किलो
ऑर्किट-150 रुपये प्रति किलो-250 रुपये प्रति किलो
लिली-20 रुपये प्रति बंडल-50 रुपये प्रति बंडल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें