फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी, दक्षिण-पश्चिम भारत में लू और यूपी में बारिश के आसार, NCR में चढ़ता पारा

Thu, 20 Mar 2025 06:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में मौसम नरम-गरम बना हुआ है। सुबह-शाम और रात हल्की ठंडक है और दिन में घूप के तेवर जोर पकड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों में बुधवार से हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। उत्तर प्रदेश, पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 20 मार्च को हल्की बारिश की संभावना बताई गई है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम नरम-गरम बना हुआ है। सुबह-शाम और रात हल्की ठंडक है और दिन में घूप के तेवर जोर पकड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


दूसरी ओर महाराष्ट्र, विदर्भ, गुजरात, तेलंगाना,गोवा और कर्नाटक के कई इलाकों में गर्म और उमस भरे मौसम से छुटकारा मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इन इलाकों में लू जैसे हालात बने हुए हैं। जबकि तमिलनाडु और केरल में बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज सतही हवाओं का दौर जारी है।  

प्रदेश के कुछ हिस्सों में 20 मार्च को हल्की से माध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 20 मार्च को भी दिन के समय तेज सतही हवाओं का दौर जारी रहेगा। यहां 20 मार्च को न्यूनतम तापमान  बढ़कर 18 डिग्री और अधिकतम तापमान  34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन


पहाड़ों पर अभी रहेगी ठंड
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम ने करवट बदली है। पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी के कारण एक बार फिर सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें : मौसम: गर्मी के खतरे वाले शहर ठोस के बजाय त्वरित समाधान पर दे रहे ध्यान, इन राज्यों में हालात बिगड़ने का अंदेशा

मौसम विभाग का कहना है कि अभी ठंड के और भी ज्यादा बढ़ने के आसार हैं, क्योंकि हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। अगले तीन दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने का पूर्वानुमान है। जिसके चलते ऊंचाई वाले हिस्सों में 21 मार्च तक हल्की बर्फबारी जारी रहेगी।

यहां बारिश का अनुमान : मध्य और पूर्वी भारत में बंगाल की खाड़ी के निचले स्तरों पर हवाएं तेजी से आपस में टकरा रही हैं। इसकी वजह से 19 से 22 मार्च के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज तूफानी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Gorakhpur News: हिमालय में सक्रिय विक्षोभ के चलते तीन दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम
विज्ञापन


इन्हीं मौसमी गतिविधियों के कारण 20 से 22 मार्च के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 20 और 21 मार्च को पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 21 और 22 मार्च को विदर्भ में तथा 21 और 22 मार्च को बिहार में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

यहां लू जैसे हालात
मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, ओडिशा, तेलंगाना,ं रायलसीमा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है और लू जैसे हालात बने हुए हैं। लोगों को गर्म हवाओं की थपड़ों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

  • सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें