दिल्ली-एनसीआर में बीती रात से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। तेज हवा चलने से सर्दी बढ़ेगी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर (बल्लभगढ़, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, तिजारा, अलवर) में बारिश हो सकती है। दिल्ली एनसीआर में ठंडी तेज हवा भी चल रही है, जिससे इससे तापमान में गिरवट आएगी। चूंकि दिल्ली में आज से सोमवार सुबह तक कर्फ्यू है तो यहां लोगों को बारिश के बीच जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।