फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम सुहावना, न्यूनतम तापमान भी गिरा; जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

Mon, 11 Sep 2023 09:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बारिश के चलते रविवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री कम 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.5, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Delhi NCR Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में सोमवार को हुई हल्की बारिश से तापमान में भी कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अभी 17 सितंबर तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 13 से 17 सितंबर तक हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग ने 8 से 10 सितंबर तक बारिश होने की भविष्यवाणी की थी। उसके अनुसार ही तीन दिन रुक-रुक के बारिश हुई। सोमवार सुबह 8:30 बजे तक 01.3 मिमी बारिश दर्ज हुई। इससे 38 डिग्री सेल्सियस रह रहा तापमान सोमवार को लुढ़ककर 33 डिग्री पहुंच गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री कम 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.5, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मयूर विहार में 31.1, आयानगर में 31.2, पालम में तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 13 से 17 सितंबर के बीच हल्की बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें