फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम चेतावनी: दिल्लीवालों को गर्मी-उमस और कुछ दिन नहीं करेगी परेशान, छह से दस सितंबर के बीच झमाझम बारिश के आसार

Wed, 01 Sep 2021 06:36 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पालावत ने अमर उजाला को बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण मानसून की प्रवृत्ति बदल रही है। पिछले चार से पांच साल में बारिश के दिनों की संख्या कम हो गयी है और खराब मौसम की घटनाओं में वृद्धि हुई है...
विज्ञापन
दिल्ली में भारी बारिश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में हो रही बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिलती हुई नजर आ रही है। लगातार दूसरे दिन सुबह हुई बारिश से शहर का मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में चार सितंबर तक दिल्ली एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश होने को लेकर संभावना जताई है। जबकि निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर का अनुमान है कि छह से दस सितंबर के बीच बारिश का एक और दौर शुरू होगा।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में हर साल सितंबर में औसतन 125.1 मिमी बारिश होती है। इसका मतलब है कि दिल्ली में इस महीने के पहले दिन ही पूरे महीने की 90 फीसदी बारिश हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले एक-दो दिनों में राजधानी में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं, कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है। बिजली की तेज गड़गड़ाहट के साथ दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के तमाम इलाकों में मध्यम से तेज बारिश का दौर अभी जारी रह सकता है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पालावत ने अमर उजाला को बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण मानसून की प्रवृत्ति बदल रही है। पिछले चार से पांच साल में बारिश के दिनों की संख्या कम हो गयी है और खराब मौसम की घटनाओं में वृद्धि हुई है। हम बारिश के छोटे और तीव्र दौर की रिकॉर्डिंग करते रहे हैं, कई बार सिर्फ 24 घंटों में करीब 100 मिमी बारिश होती है। पहले इतनी बारिश 10 से 15 दिनों में होती थी।
विज्ञापन


पालावत ने आगे बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवाएं नमी लेकर आ रही हैं, जिससे बादल बन रहे हैं जिससे दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश हो रही है। गुरुवार को भी दिल्ली में भारी बारिश की संभावना है। छह से दस सितंबर के बीच बारिश का एक और दौर शुरू होने की संभावना है। आमतौर पर 15 सितंबर के बाद से पश्चिमी राजस्थान से मानसून लौटना शुरू हो जाता है। दिल्ली में 20 सिंतबर के बाद मानसून लौट जाता है।

इधर, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में दो दिनों से हो रही बारिश से तापमान में भी तेज गिरावट आई है। कई इलाकों में तापमान गिरकर 26-27 डिग्री सेल्सियस रह गया है। इससे गर्मी से ऊब रहे लोगों को राहत मिली है। हालांकि सुबह के वक्त बारिश के कारण आफिस जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें