फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather Forecast : गर्मी की तपिश से दूर मई, आज के लिए यलो अलर्ट जारी, जानें कब तक खुशनुमा रहेगा मौसम

Fri, 09 May 2025 02:10 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिमी मध्य प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 से 7.6 किलोमीटर ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इस कारण से तीन से चार दिन हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मई महीना अभी तक गर्मी की तपिश से दूर है। 1 से 8 तारीख तक एक भी दिन ऐसा नहीं रहा जब पारा 40 के पार गया हो। ऐसे में 15 मई तक मौसम खुशनुमा बना रहने की संभावना है। इसके अलावा कुछ दिन ब्रेक के बाद मौसम ने यू-टर्न लिया है। ऐसे में बीते बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी ट्रेस की गई। ऐसे में हल्की बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चली। साथ ही, उत्तर पूर्व दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

विज्ञापन

शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में तेज सतकी हवाएं चलेंगी। हवा की गति अस्थायी रूप से 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 

9 से बनेगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ 
मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिमी मध्य प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 से 7.6 किलोमीटर ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इस कारण से तीन से चार दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। यही नहीं, 9 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बनेगा।
विज्ञापन

आया नगर रहा सबसे गर्म
आया नगर में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड व पालम में 35.9 और रिज में 36.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोधी रोड में 23.0, आया नगर में 23.2 और पालम में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें