फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली NCR में गिरेगा पारा, छाएगी धुंध

Thu, 30 Oct 2014 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार देर रात बारिश का असर बृहस्पतिवार से मौसम में बदलाव से दिखने लगेगा। तापमान में गिरावट दर्ज होगी जिससे गुलाबी ठंड के साथ हल्की धुंध की चादर भी छाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, एनसीआर में सबसे ज्यादा एक मिलीमीटर बारिश इंदिरापुरम दर्ज हुई। इसके अलावा दिल्ली के आयानगर, रिज एरिया व मयूर विहार इलाके में बारिश हुई।
विज्ञापन


मौसम में आए बदलाव से पंजाब, हरियाणा दिल्ली व इससे सटे इलाकों में न्यूनतम पारा 2 डिग्री तक नीचे जाएगा। इन इलाकों में हल्की बारिश भी होगी। 1 नवंबर से फिर पश्चिमी विक्षोभ आएगा। तीन दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें