फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही दिन ट्रैक से उतरा ट्रायल

Thu, 30 Oct 2014 06:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के सबसे व्यस्ततम कहे जाने वाले इफको चौक को सिग्नल फ्री करने का ट्रायल पहले ही दिन ट्रैक से उतर गया। अधूरे इंतजाम और बेतरतीब एक्सपेरिमेंट का नतीजा रहा कि सुबह एमजी रोड समेत एनएच आठ पर लंबा जाम लग गया। सुबह तीन घंटे चलाए जाने वाले ट्रायल को समय से पहले खत्म कर वाहनों को निकाला गया। हालांकि ट्रैफिक पुलिस इसे शुरुआती चरण बताकर सुधार करने की बात कहने लगी है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह आठ बजे इफको चौक पर ट्रायल के बाद वाहन चालकों के लिए निकलना मुश्किल हो गया। शुरू में ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारियों के अलावा रोड सेफ्टी ऑफिसर भी मुस्तैद दिखे। हालांकि वाहनों का दबाव कम होने से उन्हें निकाला गया। लेकिन, पीक आवर्स में वाहनों की संख्या बढ़ते ही एमजी रोड पर जाम की स्थिति बन आई।

यूटर्न के चक्कर में वाहनों की गति धीमी होने से इफको चौक पर भी जाम लग गया। इतना ही नहीं, हाइवे से इफको चौक पर निकलने वाली सर्विस लेन पर जाम होने से इसका असर हाइवे पर भी देखने को मिला। जिसमें शंकर चौक पर वाहनों की लंबी लाइने लग गई। इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने मैन्युअल तरीके से वाहनों को रोक रोककर चौक से गुजारा।
विज्ञापन


जिसके बाद ट्रायल को दस बजे ही खत्म कर दिया गया। जाम को लेकर अधिकतर वाहनचालक ट्रैफिक पुलिस के इंतजाम को कोसते नजर आए। जिसके बाद कई वाहनचालकों ने इफको चौक मेट्रो स्टेशन से वाहनों को निकाला। पहले दिन बिगड़ी स्थिति को लेकर ट्रैफिक पुलिस शुरुआती चरण का हिस्सा बता रही है। अधिकारियों के मुताबिक, इसमें लगातार सुधार किया जा रहा है।

सिग्नेचर टावर चौक की तर्ज पर डायवर्जन
सिग्नेचर टावर चौक को सिग्नल फ्री बनाने के लिए शुरू किए गए ट्रायल की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस ने इफको चौक पर डायवर्जन प्लान बनाया है, जिसमें दिल्ली की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को एमजी रोड एमजीएफ मॉल के आगे यूटर्न कर वापस स्लिप रोड के रास्ते निकाला जाएगा। इसी प्रकार सेक्टर-17/18 से आने वाले ट्रैफिक को बायीं तरफ स्लीप रोड से एमजी रोड पर मिलाया जाएगा। पुराने एक्सपेरिमेंट की तरह यहां भी कोन लगाकर ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक इंतजाम किए हैं।
 
जाम की प्रमुख वजह
इफको चौक सर्विस लेन के अलावा डायवर्जन प्वाइंटस पर साइनेज न होने से वाहनचालक भ्रमित हो गए।
डायवर्जन से 200 मीटर पहले ट्रैफिक पुलिस को सीधे जाने वाले वाहनों को लेन ड्राइविंग में चलाना था। वाहनों के बेतरतीब मुड़ने से पीछे से आ रहे वाहनों की गति पर असर पड़ गया।
विज्ञापन


सर्विस लेन पर ऑटोचालकों के खड़े होने से वाहनों को निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
हाइवे पर इफको चौक सर्विस लेन पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के तैनात नहीं होने से यहां भी जाम की स्थिति बन आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें