फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही आसमान पर छाए बादल, बारिश होने के बन रहे आसार

Wed, 21 Sep 2022 02:54 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को सुबह से ही आसमान पर बादल नजर आए। आज बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में विदाई का समय नजदीक आने पर मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को सुबह से ही आसमान पर बादल नजर आए। आज बारिश होने की संभावना है। वहीं, मंगलवार दोपहर बाद मौसम के करवट लेने के बाद कई इलाकों में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक रिज में 87 व दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में 83.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पूरे सप्ताह बादल छाए रहेंगे व हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश का दौर जारी रहेगा। इस वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट होगी। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें