फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में जोरदार बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत

Tue, 25 Jul 2023 03:01 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बीते कुछ दिनों से मानसून की बारिश रुकी हुई थी। इस कारण से अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ रहा था और उमस पसीने छुड़ा रही थी। कई इलाकों में तो तापमान 39 डिग्री तक दर्ज हो रहा था। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि बारिश का यह दौर 28 जुलाई तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 37.6 व न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज हुआ था। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कुछ इलाकों में दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे उमस में कोई राहत नहीं मिली। नजफगढ़ इलाके में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री दर्ज हुआ। पीतमपुरा व स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तापमान 38.4 व पूसा इलाके में तापमान 38.1 दर्ज हुआ। जबकि इन इलाकों में न्यूनतम तापमान भी 30 से 31 डिग्री के बीच रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें