फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को उमस से मिली राहत

Thu, 18 Jul 2024 02:09 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला है। कई इलाकों में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। इससे पहले बुधवार को भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई थी। जिसके बाद उमस बढ़ गई थी।   दिल्ली के महिपालपुर समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। सड़कों पर बारिश का पानी भर गया। जिस वजह से वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन



बुधवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। वहीं, दिन भर बादल व सूरज की लुकाछिपी का खेल चला। दोपहर में नई व पूर्वी दिल्ली में बूंदाबांदी दर्ज की गई। इसके बाद तेज धूप निकल आई। इससे उमस और बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नमी का स्तर 81 से 65 फीसदी रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक लोदी रोड सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पालम व आया नगर में 36.8, रिज में 36.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें