मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कुछ दिनों में रिकॉर्ड बारिश के साथ कुछ भारी बारिश दर्ज की गई है। सितंबर महीने के दौरान अब तक यानि 1 से 14 तारीख के बीच दिल्ली में 129.8 मिमी के मासिक औसत के मुकाबले 394 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा, अगर हम सितंबर में अब तक की सबसे अधिक वर्षा की बात करें, तो यह 417 मिमी है, जो वर्ष 1944 में देखी गई थी। अभी इस महीने में आखिरी 15 दिन बचे हुए हैं, ऐसा लग रहा है कि दिल्ली सबसे अधिक बारिश के आंकड़े को भी पार कर सकती है और अब तक का सबसे वर्षा वाला सितंबर बन सकता है। अगर बारिश अच्छी रही तो आने वाले समय में ही दिल्ली इस आंकड़े को पार कर सकती है।
17 को कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, मध्यप्रदेश, पूर्वी गुजरात, झारखंड के कुछ हिस्सों, दिल्ली-एनसीआर और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभावना बनी हुई है।