फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी न मिलने पर लोगों ने किया हंगामा

Fri, 06 Jun 2014 03:30 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी न मिलने से परेशान मेरठ रोड के लोगों ने जोरदार हंगामा किया। निगम ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए लोगों ने पेयजल सप्लाई न होने के लिए निगम अफसरों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


निगम उप आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में मेरठ रोड, हरवंशनगर, सेवानगर और घूकना के लोगों ने कहा कि ठेकेदार ने घटिया श्रेणी का पाइप पेयजल लाइन में डलवा दिया। इससे लाइन पानी की सप्लाई कर ही नहीं पा रही है।

पाइप दो बार फट चुके हैं, जबकि एक बार पिचक गए। आए दिन की परेशानी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रामवीर सिंह, हरीसिंह, नरेंद्र, विनोद कुमार और आनंद सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल पेयजल सप्लाई शुरू नहीं कराई जाती है तो निगम आफिस पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें