प्रभावित इलाकों में दिन में एक बार होगी पानी की सप्लाई
नई दिल्ली। चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट-दो में तकनीकी दिक्कतों से जलापूर्ति पर असर जारी है। अधिकारियों के अनुसार, प्लांट में लगे 6.6 केवी की पुरानी और कस्टमाइज्ड मोटरों में बार-बार खराबी आ रही है। इनके स्पेयर पार्ट भी आसानी से उपलब्ध नहीं हैं। इसी वजह से मरम्मत में अधिक समय लग रहा है। इस स्थिति को देखते हुए 27 मार्च से जलापूर्ति का नया रोस्टर लागू कर दिया गया है। इसके तहत प्रभावित अधिकतर इलाकों में अब दिन में केवल एक बार ही पानी की सप्लाई की जाएगी।
जल संकट से निपटने के लिए प्रभावित इलाकों में करीब 100 अतिरिक्त पानी के टैंकर लगाए गए हैं। राजेंद्र नगर, पटेल नगर, बल्लीमारान और करोल बाग विधानसभा क्षेत्रों में टैंकरों की संख्या बढ़ाई गई है। ब्यूरो