फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आतिशी ने पंप हाउस का किया निरीक्षण, बारिश से भर गया था जल; बोलीं- अब पानी की सप्लाई होगी सामान्य

Sun, 30 Jun 2024 04:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार में जलमंत्री आतिशी ने दिल्ली चन्द्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थित पंप हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान आतिशी ने कहा कि जलबोर्ड ने पंप हाउस में आई समस्याओं को दूर करने के लिए तेजी से काम किया है। अब प्लांट पूरी तरह से ठीक है। पंप हाउस के ठीक होने से अब सेंट्रल दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
आतिशी ने पंप हाउस का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलमंत्री आतिशी ने रविवार सुबह दिल्ली जलबोर्ड और शहरी विकास विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ चन्द्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थित पंप हाउस का निरीक्षण किया। पिछले दिनों दिल्ली में अप्रत्याशित रूप से बारिश हुई। सामान्य समय में दिल्ली में पूरे मानसून के दौरान 800 मिमी बारिश होती है, लेकिन दो दिन पहले 24 घंटे में ही 228 मिमी बारिश हो गई। इस कारण चन्द्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थित पंप हाउस में पानी घुस गया। इस कारण पंप हाउस की मोटरों को नुकसान पहुंचा। 

विज्ञापन




इस पंप हाउस के जरिए मध्य दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई की जाती है, लेकिन पंप हाउस के मोटरों को हुए नुकसान के कारण इन इलाकों में सप्लाई बाधित हुई।  इस बाबत रविवार को जलमंत्री आतिशी ने पंप हाउस का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पाया कि जलबोर्ड ने तेजी से काम करते हुए पंप हाउस से पानी निकलाने और मोटरों को ठीक करने का काम किया है। मोटरों की मरम्मत पूरी हो चुकी है और अब पानी की सप्लाई भी सामान्य हो जाएगी और लोगों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

साथ ही जलमंत्री आतिशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिल्ली जलबोर्ड, शहरी विकास विभाग सहित सभी संबंधित विभाग प्लांट का जॉइंट इंस्पेक्शन करें, उसके आधार पर प्लान तैयार करें, ताकि आगे किसी भी प्लांट में इस प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें