फरीदाबाद में गर्मी की अभी शुरुआत हुई भी नहीं कि शहर में पेयजल की समस्या पैदा होने लगी। सेक्टर-37 आरडब्ल्यूए के महासचिव आरएस मदान का कहना है कि गर्मी के दिनों में यह समस्या गंभीर हो जाएगी।
अभी यहां के लोग टैंकर से पानी खरीदने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम की लापरवाही के कारण सेक्टर के ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जे हो रहे हैं।
Live Update: 12 मार्च के दिनभर की घटनाएं
लोग उन पर जानवर बांध रहे हैं। लोगों ने अवैध रूप से सर्विस स्टेशन खोल रखा है। इससे लगातार भूजल स्तर गिरता जा रहा है।
एसोसिएशन के उपप्रधान आरआर किशोर का कहना है कि सेक्टरवासी नगर निगम को शिकायतें दे-देकर तंग आ चुके हैं। अब सेक्टर के लोग मजबूर होकर नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।