फरीदाबाद में रोडवेज की बसों में होली पर एडवांस बुकिंग नहीं होगी। यात्रियों को बसों में बैठने पर ही टिकट दिया जाएगा।
होली के दौरान बसों में बढ़ी भीड़ से निपटने के लिए रोडवेज ने यह निर्णय लिया है। इससे पूर्व त्योहार पर एक से दो घंटे पहले एडवांस बुकिंग की जाती थी।
Live Update: 11 मार्च के दिन भर की घटनाएं
अधिकारियों के अनुसार, कई बार एडवांस बुकिंग को लेकर यात्रियों और रोडवेज कर्मचारियों में विवाद की बातें सामने आई हैं। इसके अलावा कई बार अधिक भीड़ को देखते हुए दूसरे रूट की बसों को चला दिया जाता है
ऐसे में एडवांस बुकिंग करने का फायदा नहीं रहता। ड्यूटी इंस्पेक्टर इद्रीस खान ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए मौके पर ही टिकट दिया जाएगा।