नोट- फोटो हैं।
-दो परियोजनाओं का विधायक ने किया लोकार्पण
नोएडा। सेक्टर-44 छलेरा और सेक्टर-5 हरौला में नोएडा प्राधिकरण की दो परियोजनाओं का लोकार्पण विधायक पंकज सिंह ने किया। संपवेल से छलेरा व सेक्टर-44 के ए, बी व सी ब्लॉक में सीवरेज ओवर फ्लो और लाइन चोक होने की समस्या दूर होगी। वहीं, सेक्टर-5 हरौला में वाटर एटीएम से लोगों को शुद्ध पेयजल का विकल्प मिलेगा।
प्राधिकरण के जल विभाग के जीएम आरपी. सिंह ने बताया कि संपवेल का निर्माण चार करोड़ 19 लाख रुपये से हुआ है। वहीं, हरौला में सेक्टर-4-5 के चौक पर वाटर एटीएम निजी बैंक के सहयोग से लगवाया गया है। यहां पर सुबह 7 से 12 और शाम को 5 से 8 बजे तक निशुल्क पानी मिलेगा। इस मौके पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली आदि मौजूद रहे। ब्यूरो