सेक्टर-19 स्थित एक पीजी में बुधवार सुबह दीपिका (23) ने पंखे से लटककर जान दे दी। रूम में रहने वाली उसकी दोनों पार्टनर जॉब पर गई थीं। बताया जा रहा है कि अंबाला निवासी युवती किसी बात को लेकर डिप्रेशन में थी।
जानकारी के मुताबिक, एचसीएल में जॉब करने वाली दीपिका पीजी के चौथे फ्लोर पर रहती थी। बुधवार सुबह नाश्ते के वक्त वह मेस में नहीं आई।
इस पर वार्डन ने कमरे के बाहर से आवाज लगाई। दरवाजा नहीं खुलने पर उसने खिड़की खोला तो दीपिका पंखे से लटकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को लेकर कैलाश अस्पताल पहुंची।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपिका के पिता सेना में रिटायर्ड सूबेदार हैं। पुलिस दीपिका के मोबाइल डिटेल की जांच कर रही है। इसके अलावा युवती के करीबी दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।