फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट के लिए भटक रहे भाजपा पार्षद, देर रात नेताओं को लगी कड़ी फटकार

Thu, 23 Mar 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव के टिकट के लिए दर-दर भटक रहे भाजपा पार्षदों को कोई ठोस राहत मिलने की बजाय फटकार का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद बुधवार को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी आदि नेताओं से मिले, लेकिन उनको टिकट का आश्वासन नहीं मिला।
विज्ञापन


वहीं प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू के घर पर मंगलवार देर रात उन्हें कड़ी फटकार लगी। भाजपा आलाकमान के टिकट नहीं देने के बाद से उसके सभी डेढ़ सौ पार्षद विभिन्न नेताओं के घरों पर दस्तक दे रहे हैं। उन्होंने पिछले दो दिनों की भांति बुधवार को भी कई नेताओं का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेता नितिन गडकरी ने पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल को दो टूक कहा कि उनको टिकट नहीं देने का फैसला आलाकमान ने लिया है। इस कारण वह कुछ नहीं कर सकते, वह आलाकमान से बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी की हो रही बदनामी

भाजपा पार्षदों ने बुधवार की दोपहर प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के घर पर दस्तक दी। उनके साथ करीब एक घंटे तक चली बैठक में पार्षदों ने अपने कामकाज के बारे में उनको अवगत कराया।

इसके अलावा उनको बताया कि पार्षदों को टिकट नहीं देने के निर्णय से पार्टी की बदनामी हो रही है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता सार्वजनिक तौर पर कह रहे हैं कि भाजपा पार्षदों को भ्रष्ट बताने के उनके दावे की पुष्टि हो गई है।

मनोज तिवारी ने पार्षदों को टालते हुए कहा कि इस संबंध में वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से बात करेंगे। उधर, मंगलवार को देर सभी पार्षद प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू से मिले, लेकिन उनको यह आश्वासन मिलने की बजाय कड़ी फटकार लग गई। यहां मौजूद पार्टी के एक बड़े नेता ने उनको लताड़ते हुए कहा कि वे पार्टी का कार्य करने की बजाय क्या ड्रामा करते हुए घूम रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें