बारिश के कारण सोमवार दोपहर एएलटी रोड स्थित निट्रा संस्थान की दीवार भरभरा कर राम वचन के चाय के खोखे पर गिर गई। खोखे के अंदर बैठे रामवचन, पत्नी सीमा बेटे राहुल व गोलू उसमें दब गए।
पड़ोस में चाय की दुकान करने वाले किशोरी प्रसाद ने शोर मचाकर राहगीरों को एकत्रित किया। घायलों को उपचार केलिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
रामवचन की हालत गंभीर होने के कारण उसे जीटीबी रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर निट्रा संस्थान के डीजी डॉ.अरिंदम बासु ने बताया कि दीवार गिरने से मजदूरों को मामूली चोट ही लगी है।
रोडवेज की दीवार गिरी
बारिश के चलते सोमवार को रोडवेज के पुराने बस अड्डा डिपो की चहारदीवारी गिर गई। इससे बड़ा हादसा टल गया।
एआरएम अतुल श्रोत्रिय ने बताया कि दीवार काफी पुरानी थी और इसके नीचे से नाला निकल रहा है। तेज बारिश के चलते दीवार गिर गई। इसका दोबारा से निर्माण कराया जाएगा।