फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: हौद में नहा रहे 4 युवकों पर गिरी दीवार, एक की मौत

Mon, 02 Sep 2019 11:04 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खेड़की दौला थाना क्षेत्र के सेक्टर-83 में सोमवार को प्लाट के साथ बने हौद में नहाते वक़्त चार लोगों पर दीवार गिर गई। इस घटना में   किरनपाल की मौत हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मानेसर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-83 के एक मकान के बाहर हौद बनी हुई है। इसके साथ ही एक खाली प्लाट की बाउंडरी बनी हुई है। सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे चार युवक इस हौद में नहा रहे थे। इस दौरान प्लाट की कमजोर दीवार हौद की तरफ गिर गई जिसकी चपेट में चारो आ गए।

दीवार के नीचे दबे लोगों ने शोर मचाया तो आसपास से लोग आ गए और दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। चारो को मानेसर के अस्पताल पहुचाया जहां किरनपाल को चिकित्सकों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया जबकि तीन अन्य को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। खेड़की दौला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्लाट मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें