फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर घायल मिले चीनी नागरिक की इलाज के दौरान मौत

Mon, 02 Sep 2019 10:04 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
नोएडा में सेक्टर 39 थानाक्षेत्र के सेक्टर 105 के पास 30 अगस्त की रात को सड़क पर चोटिल अवस्था में पुलिस को मिले चीनी नागरिक की उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र 39 के प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि 30 अगस्त की रात को सेक्टर 105 के पास चीनी नागरिक जॉग लिसू उर्फ एरिक नोएडा एक्सप्रेसवे पर लहूलुहान अवस्था में पुलिस को मिले। 
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया था। उनके पास से पुलिस ने जॉग के मोबाइल फोन से संदीप नामक व्यक्ति का नंबर निकाल कर उन्हें इस हादसे की सूचना दी। संदीप ने उन्हें यथार्थ अस्पताल से नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। फोर्टिस अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी के अनुसार पूछताछ के दौरान संदीप ने पुलिस को बताया कि जॉग नोएडा उनकी चाइनीज मोबाइल फोन के लिए बैटरी बनाने की फैक्ट्री में विजिट के लिए आए थे। घटना वाले दिन संदीप एवं चीनी नागरिक ने पार्टी की थी। चीनी नागरिक ने ज्यादा शराब पी ली थी । संदीप के साथ कार में बैठकर वह नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते सेक्टर 105 के पास से गुजर रहे थे, तभी चीनी नागरिक कार का दरवाजा खुल जाने से नीचे गिर गए थे। 
विज्ञापन


मलिक ने बताया कि संदीप को जॉग के गिरने का पता नहीं चला। काफी देर बाद जब उन्हें पता चला कि जॉग कार में नहीं है तब उन्होंने उन्हें काफी ढूंढा, लेकिन वह उन्हें सड़क पर कहीं नहीं मिले, क्योंकि पुलिस ने चीनी नागरिक को अस्पताल में भर्ती करा दिया था। 

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला सड़क हादसे का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस सड़क हादसा या हत्या दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें