फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मुस्तफाबाद में नींव खोदने के दौरान दीवार गिरी, एक मजदूर की मौत, दो जख्मी

Sun, 04 Sep 2022 10:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने मामले में ठेकेदार अनीस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस वहां काम कर रहे बाकी मजदूरों का बयान लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शनिवार शाम मकान की नींव खोदने के दौरान पड़ोसी की दीवार मजदूरों पर गिर गई। हादसे में तीन मजदूर दीवार के मलबे में दब गए। आनन-फानन में मलबा हटाकर मजदूरों को निकाला गया। बाद में तीनों को नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दो का इलाज जारी है।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त मनोज कुमार (25) के रूप में हुई है। घायल फरमान और जाने आलम की टांगों में फ्रेक्चर है। इनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दयालपुर थाना पुलिस ने लापरवाही समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मुस्तफाबाद पुश्ता रोड पर पिछले कुछ दिनों से एक मकान को तोड़कर उसका दोबारा से निर्माण किया जा रहा है। शनिवार को उनकी नींव खोदने का काम चल रहा था। मजदूरों ने नींव ज्यादा खोद दी। जिसकी वजह से पड़ोसी के मकान की दीवार शाम करीब 5.00 बजे तीनों मजदूरों पर आ गिरी। तीनों को निजी वाहन से निकालकर अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में ठेकेदार अनीस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस वहां काम कर रहे बाकी मजदूरों का बयान लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें