फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जागो, आखिरकार कब तक सपा और बसपा का खेल देखते रहोगे'

Thu, 30 Jun 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
भाजपा का सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नोएडा में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘प्रदेश की जनता जागो, आखिरकार कब तक सपा और बसपा का खेल देखते रहोगे।
विज्ञापन


सपा की सरकार को बदल डालो। प्रदेश का यदि समुचित विकास चाहते हो तो कमल की सरकार बनाओ। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो प्रदेश का विकास कर सकती है।’

उन्होंने कहा कि दो साल में केंद्र सरकार ने सिर्फ कल्याणकारी कार्य ही किए हैं जो हताशा यूपीए की सरकार में थी, वह दूर हो चुकी है। देश-विदेश में भारत का नाम सम्मान से लिया जा रहा है।

30 साल के बाद देश की जनता ने जो जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी है, उसे पूरा किया जा रहा है। उन्होंने जिक्र किया कि अब देश को बोलने वाला पीएम मिला है।
विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस की सरकार में हर कोई पीएम था, लेकिन मनमोहन सिंह पीएम तो थे पर बोलते नहीं थे। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कोई ऐसी जगह नहीं बची, जहां पर भ्रष्टाचार न हुआ हो।

उन्होंने भाजपा सरकार की दो साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सिर्फ वही काम किया गया जो जनता के लिए कल्याणकारी है। गरीबों तक राहत पहुंचाई है।
Trending Videos
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में की कमल खिलाने की मांग

अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
फिर चाहे जनधन योजना हो, गैस सब्सिडी का मामला हो, किसानों की फसल बीमा या अन्य कोई। यहां तक हर 15 दिन में मोदी की सरकार एक योजना ला रही है जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस के एक पीएम ऐसे भी हुए हैं जो देखेंगे, करेंगे या फिर सोचने की बात कहते थे, लेकिन मोदी वही कह रहे हैं जो उन्होंने करके दिया है।

अगर देश की 125 करोड़ जनता का साथ मिला तो 21वीं सदी हिंदुस्तान की ही होगी। उन्होंने कहा कि 2015 में सबसे ज्यादा देश में यूरिया पैदा हुआ। उन्होंने आह्वान किया कि आपसे कुछ मांगने आया हूं।

लोकसभा चुनाव में अगर 80 में से 73 सीटें दी थीं तो विधानसभा चुनाव में ऐसा ही कमाल करके दिखाओ। उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र से जो भी पैसा दिया जाता है वह लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

भाजपा को पूर्ण बहुमत वाली सरकार दो, फिर प्रदेश ही नही, देश बदलता देखोगे। उन्होंने कैराना और मथुरा कांड का जिक्र करते हुए कहा कि कैराना में असुरक्षित लोग घर छोड़ गए।

मथुरा में एसओ व एसपी को लोगों ने मार डाला। प्रदेश सरकार में जब पुलिस वाले ही सुरक्षित नहीं तो जनता कहां होगी। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने भी संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें