फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के लिए करना होगा अभी और इंतजार, बढ़ेगा तापमान

Wed, 19 Jun 2019 09:47 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में दो दिन की बारिश के बाद अब बारिश के लिए इंतजार करना होगा। लगभग एक सप्ताह तक बारिश की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। 
विज्ञापन


हालांकि तापमान 40 डिग्री तक ही रहेगा, पारे के इससे ऊपर जाने की संभावना नहीं है। अगले सप्ताह की शुरुआत में हल्की बारिश होने का अनुमान है। हालांकि इससे भी कुछ खास राहत नहीं मिलेगी। 

दिल्ली में रविवार से मौसम सुहावना बना हुआ है। लेकिन बुधवार को सुबह सवेरे से ही निकली धूप ने एक बार फिर लोगों को गर्मी और उमस ने परेशान किया। मंगलवार के मुकाबले में तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 
विज्ञापन


हालांकि तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे ही रहा। अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.2 डिग्री दर्ज हुआ। सर्वाधिक तापमान पालम केन्द्र पर 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

अधिकतम आर्द्रता 85 फीसदी व न्यूनतम आद्र्र्रता 41 फीसदी रही। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। 20 जून से 24 जून के बीच तापमान 39 से 40 डिग्री केबीच रहने का अनुमान है। 

इस दौरान आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। बीच में सतही हवाएं भी चलने का अनुमान है। वहीं 24 को हल्की बारिश होगी और तापमान 40 डिग्री तक रहेगा। 25 जून को तापमान एक बार फिर 38 डिग्री पहुंचने की संभावना 
विज्ञापन

पूर्वानुमान: आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे, तापमान बढ़ेगा। 
अधिकतम तापमान: 36.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 24.2 डिग्री सेल्सियस
20 जून को सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 22 मिनट
21 जून को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 24 मिनट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें