फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: छह मंजिला इमारत में लगी आग, 15 लोग फंसे, कुछ ने बिल्डिंग में जाकर बचाई जान

Wed, 19 Jun 2019 09:38 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली के शाहीनबाग के अबुल फजल एंक्लेव इलाके में बुधवार तड़के एक छह  मंजिला इमारत में आग लग गई। पार्किंग से लगी आग देखते ही देखते पहली मंजिल तक पहुंच गई। हादसे के समय इमारत में मौजूद करीब 15 लोग वहां फंस गए। 
विज्ञापन


कुछ लोगों ने दूसरी और तीसरी मंजिल की खिड़की से बराबर वाली इमारत में जाकर अपनी जान बचाई, जबकि छह महिलाओं और एक बच्ची को दमकल विभाग के कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर बचाया। 

आग में बिल्डिंग की पार्किंग में खड़ी तीन कारें, चार बाइक और तीन स्कूटी जलकर खाक हो गए। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नही है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। शाहीन बाग थाना पुलिस मामला दर्ज कर आग के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुधवार तड़के करीब 3.32 बजे सूचना मिली कि अबुल फजल एंक्लेव स्थित ठोकर नंबर-4 के पास छह मंजिला इमारत में आग लग गई है।  आग एफए-98 नंबर में लगी थी। 

करीब 100 गज के मकान में ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग बनी हुई है जबकि इसके ऊपर पांच मंजिले बनी हुई हैं। पहली मंजिल पर किसी कंपनी का दफ्तर है, जबकि बाकी मंजिलों पर चार अलग-अलग परिवार रहते हैं। 

आग की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल चार गाडियां मौके पर पहुंच गई। पार्किंग से लगी आग ने ऊपर की ओर जाना शुरू कर दिया। बिल्डिंग में फंसे लोगों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। इस बीच कुछ लोग दूसरी और तीसरी मंजिल की खिड़कियों और बालकनी की मदद से दूसरी इमारत में चले गए।

बिल्डिंग में धुंआ भरते देखकर दमकल कर्मियों ने फौरन सभी लोगों से ऊपरी मंजिल पर जाने के लिए कहा। दमकल विभाग के एडीओ मेहमूद ने बताया कि उन्होंने छठी मंजिल की बालकनी में सीढ़ी लगाकर वहां से एक-एक कर छह महिलाओं व एक बच्ची को बेल्ट बांधकर नीचे सुरक्षित उतारा। दूसरी ओर दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में लगे रहे। 
विज्ञापन

करीब 5.10 बजे आग पर काबू पा लिया गया। इस बीच स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों का कहना था कि दमकलकर्मी समय पर नही पहुंचते तो शायद ऊपर फंसी महिलाओं और बच्ची की धुंए में दम घुटकर जान जा सकती थी। 

शाहीनबाग थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आग के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है। बुधवार को क्राइम टीम ने मौके से सक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें