फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आनंद विहार से अलीगढ़ दौडे़गी वॉल्वो

Sat, 19 Jul 2014 12:43 AM IST
अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से अलीगढ़ तक एसी बस में सफर की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी है। रविवार से आनंद विहार आईएसबीटी से सुबह आठ बजे वॉल्वो वाया बुलंदशहर, खुर्जा होते हुए अलीगढ़ जाएगी। ट्रायल के बाद वापसी का समय निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर-प्रदेश रोडवेज की ओर से पहली बार अलीगढ़ के लिए एसी बस की सुविधा शुरू की जा रही है। इससे पहले इस रूट पर कोई एयर कंडीशंड बस नहीं थी। फिलहाल अलीगढ़ के लिए एक ही बस शुरू की जा रही है। ट्रायल रविवार को होना है।

रोडवेज के एआरएम टी के सिंह बिसेन का कहना है कि अभी इस रूट पर यात्रियों की संख्या का अंदाजा लगाने के लिए एक बस चलाई जा रही है। यदि यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है तो बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अलीगढ़ के लिए साधारण बसों की खूब सेवा है लेकिन यात्री भी एसी बस की मांग कर रहे थे, लिहाजा अब यह शुरू की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें