फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशनः मदद के साथ प्रवासियों का दर्द भी बांट रहे हैं वालंटियर्स

Fri, 01 May 2020 03:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन व सहयोग संस्थाओं का लॉकडाउन से जूझ रहे जरूरतमंदों की मदद का सिलसिला जारी है। पलायन की तकलीफ से गुजर रहे प्रवासियों व जरूरतमंदों का दर्द वालंटियर्स उन्हें राशन उपलब्ध कराकर बांट रहे हैं। समाजसेवी संस्थाओं ने बृहस्पतिवार को भी विभिन्न शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों को राशन किट, भोजन के पैकेट व अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं। 

विज्ञापन


 यूपी के गाजियाबाद में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक भोजन पहुंचने की कवायद फाउंडेशन अपनी सहयोगी संस्थाओं गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन, परमार्थ समिति, महाराजा अग्रसेन रसोई, अन्न पात्र संस्था के साथ कर रही है। 

इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को जरूरतमंदों तक भोजन के पैकेट वितरित कराए गए। कानपुर, उन्नाव व इटावा में भी फाउंडेशन की पहल पर गरीबों को भर पेट भोजन अभियान के तहत राशन व लंच पैकेट उपलब्ध कराया गया। गांव-गांव जाकर विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने बेसहारा लोगों को राशन दिया।
विज्ञापन


हरियाणा के भिवानी में लॉकडाउन में लगातार 37 दिनों से जरूरतमंदों को राशन वितरण में अहम भूमिका निभा रही हलवासिया विद्या विहार स्कूल की साझी रसोई के वालंटियर्स ने बृहस्पतिवार को भी जरूरतमंदों को राशन बांटा। 

अमर उजाला फाउंडेशन से जुड़े जनकल्याण ट्रस्ट कोलकाता, हलवासिया विद्या विहार स्कूल और स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन की मुहिम लगातार जारी है। 

सोनीपत में सेफ इंडिया फाउंडेशन, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस, महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति के साथ मिलकर फाउंडेशन ने शहर में बृहस्पतिवार को भी जरूरतमंदों को खाना खिलाया गया। इसी तरह महेंद्रगढ़ व झज्जर में भी फाउंडेशन की प्रेरणा से जरूरतमंद लोगों को भोजन बांटा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें