फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीके सिंह के समर्थन में विवेक ओबेरॉय ने मांगे वोट

Mon, 07 Apr 2014 06:10 PM IST
कुलदीप सिंह राघव/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दो हजार लोग, हाथों में भाजपा के झंडे, सिर पर ‘मोदी फार पीएम’ की टोपी और जुबां पर भाजपा जिंदाबाद के नारे। यह नजारा था सोमवार को महानगर की सड़कों पर। अभिनेता विवेक ओबेरॉय भाजपा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह के समर्थन के लिए शहर आए थे।
विज्ञापन


गाजियाबाद की जनता ने विवेक का भव्य स्वागत किया। भारी समर्थन को देखकर विवेक ओबेरॉय और जनरल वीके सिंह गदगद हो गए। विवेक ने शहर के लोगों से जनरल वीके सिंह को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की।

सोमवार को भाजपा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेराय। दोपहर करीब दो बजे बजरिया गुरुद्वारे से रोड शो शुरू हुआ। जैसे ही विवेक ओबेरॉय पहुंचे तो सड़क पर भगवा सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


सड़कों पर दो हजार युवा मोदी की टोपी पहन और हाथ में भाजपा के झंडे लेकर चल रहे थे। शो में खुली जीप में सवार जनरल वीके सिंह और विवेक ओबेरॉय ने जनता से वोट की अपील की। शो बजरिया से शुरू होकर घंटाघर, चौपला मंदिर, डासना गेट, दिल्ली गेट होते हुए मालीवाड़ा चौराहे पर संपन्न हुआ।

शो में सैकड़ों बाइक और लगभग दो दर्जन गाड़ियां शामिल रहीं। इस दौरान समर्थन को देखकर भाजपाई जबरदस्त उत्साह में नजर आए। जनरल वीके सिंह और विवेक ओबेरॉय ने इस समर्थन के लिए जनता को ‘थैंक यू’ बोला।

रैली में दिखाए करतब
रोड शो के दौरान गतका पार्टी के कलाकारों ने जबरदस्त करतब दिखाए। कलाकारों ने मुंह में पेट्रोल भरकर आग के करतब दिखाकर लोगों को हैरान कर दिया।

महिलाओं ने गाए मंगल गीत
रैली के दौरान जोश से लबरेज कड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मंगल गीत गाए।

खूब उड़ीं यातायात नियमों की धज्जियां
रोड शो के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यातायात और सुरक्षा नियमों की खूब धज्जियां उड़ाईं। एक बाइक पर चार-चार कार्यकर्ताओं ने सवारी की।

भारी पुलिस बल रहा तैनात
अभिनेता विवेक ओबेरॉय के रोड शो के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। कई जगह ट्रैफिक को भी रोका गया। जहां-जहां से विवेक का कारवां गुजरा, ट्रैफिक थम गया। घंटाघर चौराहे, चौपला मंदिर, डासना गेट, मालीवाड़ा में लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें