भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह के पक्ष में सोमवार को सोहना में प्रदेश के प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक जगदीश मुखी ने रोड शो किया। उनके काफिले के आगे लोग बाइक और साइकिल से चल रहे थे।
भाजपा का रोड शो सोहना चुंगी नंबर एक से शुरू हुआ। इस दौरान नरेंद्र मोदी के पक्ष में नारेबाजी की गई। रोड शो में राव इन्द्रजीत सिंह के भाई भी शामिल हुए। कार में जगदीश मुखी के रोड शो में भाजपा जिलाध्यक्ष तेजपाल तंवर भी भी शरीक हुऐ।
इस दौरान नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के नाम पर वोट मांगे। उधर, सोहना में एक कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी राव इन्द्रजीत सिंह यादव ने कहा कि मोदी के अलावा देश में कोई विकल्प नहीं हैं। उन्होंने टिकट दिए जाने के लिए भाजपा और राजनाथ सिंह की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों के हक में लड़ाई लड़ने के लिए उन्हें कांग्रेस छोड़नी पड़ी। यहां वार्ड नंबर 11, 13 एव 14 में आयोजित कार्यक्रम में उन्हांने कहा कि लोकसभा चुनाव के दो माह बाद ही विधान सभा के चुनाव होने हैं। जिसमें हुड्डा सरकार का सफाया हो जाएगा। इससे पहले उन्हें बगड़ी बांधकरर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पंजाबी बिरादरी के हरीश नंदा, सुशील कुमार, राजेंद्र जुनेजा, कुंदन लाल, कृष्ण कुमार, जय प्रकाश वर्मानी, राजपूत सभा के वीरेन्द्र राघव राजेश राघव, छतरपाल, समाज सेवी तरूण लट्ठ, विक्की लट्ठ यशपाल धवन, पप्पी अतरेजा, राजेश खुराना, नरेश खुराना, नवीन कुमार, बिमलेश गोस्वामी, पवन शर्मा, पलक वर्मा, सिद्धार्थ आदि मौजूद थे। सोमवार के राव इंद्रजीत सिंह ने बादशाहपुर के इस्लामपुर, फाजिलपुर, गढ़ी मुरली, घामड़ौत, भोंडसी, बादशाहपुर, अकलीमपुर, टीकली बास, नूरपुर में प्रचार अभियान चलाया और लोगों से वोट मांगे।