फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: वीरेंद्र सचदेवा बोले- दिल्ली के लोग 'आप' सरकार को कभी माफ नहीं करेंगे, इस मामले पर केजरीवाल पर बरसी BJP

Sat, 18 Nov 2023 07:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सचदेवा ने कहा कि  मयूर विहार में खुदाई का काम शनिवार देर शाम तक अधूरा था। किराड़ी में एक छठ घाट के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने के कारण वह पानी भरते ही टूट गया।
विज्ञापन
वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि दिल्ली सरकार छठ पूजा के लिए कई जगह घाट तैयार नहीं कर सकी। दिल्ली में बसे पूर्वाचल प्रवासियों के साथ 1000 अस्थायी घाट तैयार करने का वादा पूरा नहीं किया गया। 

विज्ञापन

आगे सचदेवा ने कहा कि  मयूर विहार में खुदाई का काम शनिवार देर शाम तक अधूरा था। किराड़ी में एक छठ घाट के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने के कारण वह पानी भरते ही टूट गया। बुराड़ी में प्रवासियों का सबसे बड़ा जमावड़ा है, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से दिल्ली सरकार ने यहां की इंद्रप्रस्थ छठ समिति के पारंपरिक घाट का आकार तीन चौथाई तक कम कर दिया है। इस उपेक्षा के लिए दिल्लीवासी आप सरकार को कभी माफ नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें