फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं न देखी होगी ऐसी 'विदाई': चतुर्थ श्रेणीकर्मी को रिटायरमेंट पर दूल्हे की तरह सजाया, घोड़ा गाड़ी से घर ले गए

Tue, 30 Apr 2024 10:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं ने भी श्याम सुंदर के सेवानिवृत्ति समारोह को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। समस्त स्टाफ ने श्याम सुंदर व उनकी पत्नी कमलेश को स्कूल प्रांगण से लेकर उनके घर तक घोड़ा-गाड़ी में बैठकर तथा बैंड-बाजे के साथ विदा किया गया।
विज्ञापन
घोड़ा गाड़ी पर पत्नी संग सवार श्याम सुंदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के गांव तिगांव स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी श्याम सुंदर को सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में अनोखे अंदाज से सम्मानित किया गया। लगभग 40 वर्ष तक शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत श्याम सुंदर की ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा, सादगी और समर्पण की मिसाल पूरे क्षेत्र में दी जाती है।

विज्ञापन

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं ने भी श्याम सुंदर के सेवानिवृत्ति समारोह को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। समस्त स्टाफ ने श्याम सुंदर व उनकी पत्नी कमलेश को स्कूल प्रांगण से लेकर उनके घर तक घोड़ा-गाड़ी में बैठकर तथा बैंड-बाजे के साथ विदा किया गया। इस दौरान उनके साथ आए हुए लोग रास्ते में डांस करते हुए गये। 
विज्ञापन

श्याम सुंदर व उनकी पत्नी को घोड़ी गाड़ी पर बैठा देखकर पूरे तिगांव के लोग अपने घरों से बाहर आ गए। कुछ जगह रास्ते में लोगों ने उनके ऊपर फूलों की बरसात भी की। गांव के सरपंच विक्रम नागर, रतिचन्द हेडमास्टर, सतवीर वर्मा नंबरदार, जय किशन वर्मा, स्कूल की डीडीओ सुमन मंडा हुड्डा, ज्ञानचंद आनंद, संध्या, रेनू वालिया, शिवदत्त दीक्षित, सुखविंदर, पूर्व प्रधानाचार्या आशा गिरधर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें