फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद की बैटिंग देखेगा पूरा गांव, पंचायत ने किया ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
बामनौली गांव में विश्व कप क्रिकेट के 26 मार्च को होने वाले सेमीफाइनल में इंडिया टीम में गांव का होने वाला दामाद खेलेगा।
विज्ञापन


इस मैच को देखने के लिए अभी से ग्रामीणों ने गांव में तैयारी शुरू कर दी। गांव में पंचायत कर ऐलान किया मैच वाले दिन कोई भी खेत-क्यारी न देखें बस दामाद जी की पारी देखें।

हर व्यक्ति भगवान से दुआ भी करेगा कि इंडिया टीम जीते। बामनौली गांव की बेटी प्रियंका चौधरी की शादी तीन अप्रैल को क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ होने जा रही है।
विज्ञापन

रैना के इंतजार में गाजियाबादी

शनिवार को ग्राम प्रधान महीपाल की अध्यक्षता में पंचायत हुई। वक्ताओं ने कहा 26 मार्च को भारत का आस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल मैच होगा। इसमें सुरेश रैना भी खेलेंगे।

इस दिन पंचायत घर में बड़ी स्क्रीन लगाकर लोगों को मैच दिखाया जाएगा। इन दिनों गाजियाबाद में क्रिकेट वर्ल्ड कप के अलावा सबसे ज्यादा चर्चा क्रिकेटर सुरेश रैना की शादी की है।

लोग उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। करीबी सूत्रों का कहना है कि शादी तैयारियां चल रही हैं। परिवार के सदस्य शादी की तैयारियों में मसरूफ हैं।

नौकरी से इस्तीफा देंगी प्रियंका

इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार सुरेश रैना से शादी के बाद नीदरलैंड के बैंक की अधिकारी प्रियंका चौधरी गाजियाबाद के राजनगर में हाउस वाइफ बनकर रहेंगी।

उन्होंने अपनी नौकरी से रिजाइन किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि आगामी एक-दो दिन में ही रिजाइन की सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी।

पता चला है कि दोनों ही परिवार के लोग अब शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। फिलहाल कोई थी मीडिया से बात नहीं कर रहा है।

नीदरलैंड भेजा रिजाइन लेटर

जब रैना और प्रियंका के परिजनों से मीडियाकर्मियों ने संपर्क करने का प्रयास किया, मगर वह किसी से नहीं मिले।

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के साथ ही मीडिया से जुडे़ लोगों ने मेरठ में प्रियंका और गाजियाबाद राजनगर में सुरेश रैना के परिजनों से बात करने का प्रयास किया।

वीवीआईपी के सीएमडी और रैना के परिवार के करीबी प्रवीन त्यागी के अनुसार प्रियंका ने नीदरलैंड स्थित बैंक को अपना रिजाइन लेटर भेज दिया है।
विज्ञापन

अंतिम चरण में शादी की तैयारियां

जल्द ही वहां सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि सुरेश रैना और प्रियंका की शादी पूरी तरह से वैदिक रीति-रिवाजों के हिसाब से होगी।

गाजियाबाद के ही एक पंड़ित शादी में मंत्रोच्चारण करेंगे। शादी की तैयारियां अंतिम चरणों में है। शादी में शिरकत करने वाले मेहमानों की लिस्ट फाइनल की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शादी में वीवीआईपी मूवमेंट के चलते सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें