नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने पंजाब की जनता के नाम 33 सूत्रीय खुला पत्र जारी किया। इसमें उन्होंने केजरीवाल सरकार के गत 16 महीने के शासनकाल में अनेक घोटाले और भ्रष्टाचार होने के आरोप लगाए हैं।
पत्र हिंदी और पंजाबी भाषा में जारी किया गया है। इसे पंजाब के सभी घरों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने पत्र में आप विधायकों की ओर से हफ्ता वसूली, मंत्रियों के भ्रष्टाचार, संविधान और कानून की अवहेलना, संवैधानिक संस्थाओं के आदेशों का पालन न करना, जन लोकपाल बिल न लाना, दिल्ली में लोकायुक्त की नियुक्ति न करना, 21 संसदीय सचिवों की गैर कानूनी नियुक्ति कर उन पर करोड़ों रुपये खर्च करना आदि मुद्दे उठाए हैं।