फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Assembly: विधानसभा में विधान साथी की एंट्री, बजट सत्र से विधायकों को मिलेगी AI आधारित रियल-टाइम रिसर्च

Fri, 20 Mar 2026 02:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

विधानसभा सचिवालय ने विधान साथी नाम का AI आधारित चैटबॉट लॉन्च किया है, जो आगामी बजट सत्र से विधायकों को रियल टाइम डेटा, विश्लेषण और शोध में सहायता प्रदान करेगा।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : दिल्ली विधानसभा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा अब तकनीक के नए दौर में कदम रख रही है। विधानसभा सचिवालय ने विधान साथी नाम का AI आधारित चैटबॉट लॉन्च किया है, जो आगामी बजट सत्र से विधायकों को रियल टाइम डेटा, विश्लेषण और शोध में सहायता प्रदान करेगा।

विज्ञापन


विधानसभा ने विधायी कार्यों को अधिक प्रभावी और डेटा-आधारित बनाने की दिशा में ये कदम उठाया है। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बृहस्पतिवार को विधान साथी नामक एआई सक्षम चैटबॉट लॉन्च करने की घोषणा की, जिसे आगामी बजट सत्र से लागू किया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि विधायकों को सीमित समय में जटिल कानूनों और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा करनी होती है। ऐसे में विधान साथी उन्हें स्पष्ट, संदर्भित और विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराकर उनकी बहस को अधिक सारगर्भित और प्रभावी बनाएगा। उन्होंने इसे डेटा आधारित कानून निर्माण की दिशा में निर्णायक कदम बताया।

दिल्ली बनी चैट बोट वाली पहली विधानसभा
ये प्लेटफॉर्म विशेष रूप से दिल्ली विधानसभा के लिए तैयार है। इसके जरिये सदस्य बिल, अधिनियम, समिति रिपोर्ट और नीतिगत विषयों पर तुरंत विश्लेषण प्राप्त कर सकेंगे। खास बात ये है कि विधायक किसी बिल या रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट अपलोड कर तत्काल उसका सार और संदर्भ समझ सकते हैं। इससे सदन में उनकी भागीदारी अधिक सटीक और तथ्यपरक होगी। विधान साथी को उपयोग में आसान बनाने के लिए हरएक विधायक की सीट पर एक क्यूआर कोड दिया जाएगा, जिसके जरिए बिना किसी ऐप डाउनलोड के सीधे प्लेटफॉर्म तक पहुंच संभव होगी।
विज्ञापन


यह सुविधा केवल 70 विधायकों तक सीमित रहेगी, जिससे इसकी सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित की जा सके। यह सिस्टम हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है और वॉयस सक्षम भी है, जिससे कार्यवाही के दौरान इसका उपयोग और सहज होगा। अध्यक्ष ने कहा, ये तकनीक विधायकों के लिए सहयोगी उपकरण है, जो उन्हें बेहतर और प्रमाणिक तर्क प्रस्तुत करने में मदद करेगा। आने वाले चरण में इसे नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) से भी जोड़ा जाएगा, जिससे पेपरलेस विधानसभा की दिशा और मजबूत होगी।

बजट सत्र में आएगी सीएजी की रिपोर्ट
विधानसभा का बजट सत्र 23 मार्च से शुरू होगा, जिसमें विभिन्न समितियों की रिपोर्ट, सीएजी से जुड़े मुद्दों और अल्पकालिक चर्चाओं पर विचार होगा। साथ ही कार्यवाही के दौरान वंदे मातरम् का पूर्ण संस्करण भी प्रस्तुत किया जाएगा।

केसरिया रंग से रोशन विधानसभा
अध्यक्ष ने यह भी बताया कि विधानसभा पूरी तरह सौर ऊर्जा संचालित हो चुकी है और इसकी क्षमता को लगभग 800 किलोवाट तक बढ़ाया जा रहा है। वहीं, पिछले दो सत्रों से सदन पूरी तरह पेपरलेस तरीके से संचालित हो रहा है। हिंदू नववर्ष और नवरात्र के अवसर पर विधानसभा भवन को केसरिया रोशनी से सजाया गया है। इस मौके पर अध्यक्ष ने दिल्लीवासियों को शुभकामनाएं देते हुए नए वर्ष में समृद्धि और सकारात्मक संकल्प की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें