फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों पर रौब जमाना पड़ा भारी: गोली चलाते हुए वीडियो हुआ वायरल, होटल मैनेजमेंट का युवक गिरफ्तार

Tue, 21 Jun 2022 05:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया की गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुगम शुक्ला के रूप में हुई है। वह मूलत: बरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह पूसा विश्वविद्यालय से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका जिला पुलिस ने दोस्तों पर रौब जमाने के लिए गोली चलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। गोली चलाते युवक का वीडियो वायरल हुआ था। गिरफ्तार युवक होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुका है और अपने दोस्तों के साथ रहता है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ने खुलासा किया कि वह दोस्तों के सामने रौब जमाने के लिए बरेली से पिस्टल खरीदकर लाया था। 

विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया की गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुगम शुक्ला के रूप में हुई है। वह मूलत: बरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह पूसा विश्वविद्यालय से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। वह अपने दोस्तों के साथ महावीर एंक्लेव में रहता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक युवक का गोली चलाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिले के स्पेशल स्टाफ को आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। पुलिस वीडियो से युवक का फोटो लेकर मुखबीरों के जरिए उसकी पहचान करने में जुट गई। 16 जून को पुलिस को सूचना मिली कि गोली चलाने वाला युवक जाफरपुर कलां इलाके में देखा गया है। 

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस को दो पिस्टल और दो कारतूस मिले। पूछताछ में उसने बताया कि वह गैंगस्टर नीरज बवानिया से प्रभावित है। इसलिए उसने अपने दोस्तों पर रौब जमाने के लिए बरेली से पिस्टल खरीदकर लाया था। उसने दोस्तों के सामने पिस्टल से फायरिंग किया। इस दौरान दोस्तों ने उसका वीडियो बना लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसकी तलाश में जुट गई है, जिसने उसे हथियार बेचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें