फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर छलके जाम: हाय रे मेरे यार का बर्थडे..गाने पर कपड़े उतारकर किया डांस, सड़क पर की पार्टी; देखें Video

Fri, 14 Jun 2024 04:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा में बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो थाना फेस-1 का बताया जा रहा है। थाना फेस-1 पुलिस ने वायरल वीडियों का संज्ञान लेते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन
बर्थडे पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो थाना फेस-1 का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवक जाम छलकाते हुए नजर आ रहे हैं। एक युवक कार के ऊपर चढ़कर हाथ में बीयर की बोतल लेकर डांस करता नजर आ रहा है। वहीं, कई अन्य युवक कपड़े उतारकर 'हाय रे मेरा यार का बर्थडे ठाडा करदो बेस काति..'गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही गाड़ी में हूटर भी बज रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


थाना फेस-1 पुलिस ने वायरल वीडियों का संज्ञान लेते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम सुनील टांक (42) पुत्र भोतूराम निवासी सेक्टर 122 पर्थला थाना, अरुण उर्फ चिंदी (25) पुत्र सुरेश निवासी सेक्टर 10 थाना फेस-1 और रोहित सिंह (32) पुत्र रामकेश निवासी सेक्टर-5 हरौला थाना फेस -1 नोएडा हैं। बोलेरो गाडी रजिट्रेशन नंबर UP16 DJ6170 को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें