फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता की मित्र का यौन शोषण की घटना से इनकार, कुमार विश्वार पर है गंभीर आरोप

Thu, 21 Jul 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आप नेता कुमार विश्वास पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला की मित्र ने ऐसी किसी भी घटना के होने से इनकार किया है। दिल्ली पुलिस ने यह बात हाईकोर्ट में जस्टिस सुनीता गुप्ता के समक्ष बृहस्पतिवार को पेश अपनी रिपोर्ट में की है।
विज्ञापन


कोर्ट ने विश्वास की याचिका पर आगे सुनवाई के लिए दस नवंबर की तारीख तय की है। दिल्ली पुलिस ने यह रिपोर्ट आप नेता कुमार विश्वास की उस याचिका पर दी है, जिसमें उन्होंने निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी थी।

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने महिला सदस्य की शिकायत पर सुनवाई के बाद कुमार विश्वास के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने कहा था नहीं है विश्वास के खिलाफ नहीं है ठोस सुबूत

- फोटो : अमर उजाला
याचिका पर बहस करते हुए याचिकाकर्ता के वकील एचएस फुलका ने कहा था कि इस मामले में एफआईआर का निर्देश देने में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गैर जरूरी जल्दबाजी की है।

पुलिस ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा था कि कुमार विश्वास के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं है। आप नेता कुमार विश्वास का दावा है कि उन्होंने कभी भी पीड़िता को अपने किसी कार्यक्रम में नहीं बुलाया बल्कि वह खुद ही उनका पीछा करते हुए हर जगह पहुंच जाती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें