फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VHP: विहिप नेता आलोक कुमार बोले, बंद हो खालिस्तान के नाम पर चल रहा व्यापार

Mon, 20 Mar 2023 08:42 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

हिंदू नववर्ष के शुभारंभ के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विहिप नेता डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि यह सर्वविदित तथ्य है कि हिंदू समुदाय इस समय दुनिया के हर विकासवादी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहा है। यही कारण है कि कुछ लोग हिन्दू धर्म, हिन्दू धर्मग्रंथों और हिन्दू महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि खालिस्तान के नाम पर कुछ लोगों ने व्यापार चलाना शुरू कर दिया है, इस पर तत्काल प्रतिबंध लगना चाहिए। उन्होंने कहा है कि कुछ अराजक लोगों को आर्थिक मदद कर देश विभाजनकारी शक्तियां देश में अस्थिरता पैदा करना चाहती हैं। इसे हर हाल में रोका जाना चाहिए। इसके लिए हर स्तर पर जिम्मेदार संस्थाओं में आपसी सहयोग बढ़ाया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


विहिप नेता आलोक कुमार ने कहा कि इस मामले में सबसे अच्छी बात है कि पंजाब के लोग अब किसी तरह के अतिवाद के साथ नहीं हैं। उनके साथ बल पर किसी भी तरह के अतिवाद को रोकने की कोशिश की जानी चाहिए। आलोक कुमार की यह टिप्पणी पंजाब में खालिस्तान की मांग को लेकर अमृतपाल सिंह के कारण पैदा हुई परिस्थिति पर थी। 

हिन्दू हर वर्ग में कर रहा नेतृत्व
हिंदू नववर्ष के शुभारंभ के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विहिप नेता डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि यह सर्वविदित तथ्य है कि हिंदू समुदाय इस समय दुनिया के हर विकासवादी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहा है। यही कारण है कि कुछ लोग हिन्दू धर्म, हिन्दू धर्मग्रंथों और हिन्दू महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग स्वयं भी जानते हैं कि वे एक हारी हुई लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शांति और सद्भाव पर आधारित होने के कारण हिंदुत्व पूरी दुनिया के लिए अपरिहार्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें