जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के पास पेशाब करने से मना करने पर पीट-पीट कर मारे गए ई-रिक्शा चालक की हत्या की केंद्र सरकार ने कड़ी निंदा की है और साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं दिल्ली सरकार भी इस मामले में अब मृतक चालक की मदद के लिए उतर आई है। केजरीवाल सरकार ने स्वच्छ भारत के लिए लड़ने वाले ई-रिक्शा चालक के परिजनों को 5 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
Delhi govt announces Rs 5 lakh for family of the e-rickshaw driver beaten to death allegedly for stopping 2 men from urinating in public
— ANI (@ANI_news) May 29, 2017
विज्ञापन
इससे पहले केंद्रीय मंत्री वेंकैया ने नायडू ने आज यहां मृतक ई-रिक्शा चालक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें 50 हजार रुपये का चेक सौंपा। इसके साथ ही नायडू ने ई-रिक्शा चालक की हत्या पर दुःख भी जताया।
Union Minister Venkaiah Naidu gives a cheque of Rs 50,000 to the family of deceased e-rickshaw driver, who was beaten to death in #Delhi pic.twitter.com/U465dhHgq4
— ANI (@ANI_news) May 29, 2017
गौरतलब है कि आज सुबह नायडू ने अपने ट्विटर पर इस मुद्दे को उठाते हुए लिखा, यह दुख की बात है कि एक ई-रिक्शा ड्राइवर को दिल्ली में इसलिए पीट-पीटकर मार दिया क्योंकि वह लोगों को खुले में पेशाब करने से रोक रहा था। वह स्वच्च भारत को प्रोत्साहित कर रहा था।
Sad that an e rickshaw driver was beaten to death for stopping 2 people from urinating in public in Delhi. He was promoting #SwachhBharat /1
— M Venkaiah Naidu (@MVenkaiahNaidu) May 29, 2017
नायडू ने आगे बताया कि मैंने पुलिस कमिश्नर से बात की है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार रात हुई वारदात
ई-रिक्शा चालक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार रात एक ई-रिक्शा चालक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। दिन में मेट्रो स्टेशन के पास पेशाब करने से मना करने पर पीड़ित की दो युवकों से झगड़ा हुआ था।
रात में आरोपी युवक दस बाहर दोस्तों को लेकर मेट्रो स्टेशन पहुंचा और गमछे में पत्थर बांधकर हमला कर दिया। मुखर्जी नगर थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान में जुट गई है।
मृतक की शिनाख्त किशोर मार्केट जीटीबी नगर निवासी रविंद्र (32) के रूप में हुई है। परिवार में उसकी पत्नी, चार भाई और पिता हैं। रविंद्र के पिता दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत हैं। एक साल पहले ही रविंद्र की शादी हुई थी।
शनिवार दोपहर वह जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन गेट संख्या 4 के पास अन्य ई-रिक्शा चालक के साथ सवारियों का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो युवक बीयर लेकर वहां पहुंचे और ई-रिक्शा पर बैठकर पीने लगे। इसी बीच एक युवक स्टैंड पर ही पेशाब करने लगा।
रविंद्र ने रोका तो युवकों से कहासुनी हो गई। वहां मौजूद दूसरे ई-रिक्शा चालकों ने मामले को शांत करवाया। रात करीब साढ़े आठ बजे रविंद्र गेट संख्या चार के पास सवारियों का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दोनों युवक अपने 10-12 दोस्तों के साथ वहां पहुंचे और गमछे में बंधे पत्थर से रविंद्र की पिटाई करने लगे। रविंद्र के बेहोश होते ही सभी आरोपी फरार हो गए।
जानकारी मिलते ही परिजन रविंद्र को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
वहीं, दिल्ली के डीसीपी मिलिंद ने बताया कि इस मामले में फिलहाल कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है। आसपास के संस्थानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। डीयू के छात्रों के सवाल पर डीसीपी ने कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं कहा सकता कि आरोपी डीयू के ही स्टूडेंट्स हैं।
Nobody detained till now, its being said that the accused are DU students,but we are yet to verify:Police on e-rickshaw driver killed #Delhi pic.twitter.com/gvVQPg0vde
— ANI (@ANI_news) May 29, 2017