सम-विषम फार्मूला से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट और सीएनजी स्टिकर लगाने की कोशिश करने वालों को परिवहन मंत्री गोपाल राय ने चेतावनी दी है।
उन्होंने कहा है कि फर्जी नंबर प्लेट की शिकायतें आई हैं जिसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस को भी शिकायत भेजी गई है।
चेतावनी दी है कि फर्जी स्टिकर और नंबर प्लेट पकड़े जाने पर धारा 420 में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। साथ ही धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं सम-विषम फार्मूला का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना भी लगाया जाएगा।