दुकानदारों का कहना है कि मंडी से आने वाली सब्जियां पर ढुलाई महंगी होने का भी असर पड़ रहा है। ट्रांसपोर्टरों ने माल ढुलाई के लिए दाम बढ़ा दिए हैं। इस वजह से मंडी व्यापारियों को अब अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। वहीं, मंडियों में माल चढ़ाने व उतारने के लिए लगने वाले श्रमिकों की दिहाड़ी भी बढ़ गई है। इस वजह से सब्जियों के दामों में इसका असर देखने को मिल रहा है।