फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी की मेन सड़क पर भरा पानी, लोगों का निकलना हुआ मुश्किल

Mon, 20 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
मंडी में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक महीने से डबुआ कॉलोनी के सब्जी मंडी रोड की मुख्य सड़क पर सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है। जिससे लोगों का वहां से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

भयंकर बदबू आने के कारण बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं।

रविवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया और क्षेत्रीय विधायक नगेंद्र भड़ाना व नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि स्थानीय विधायक भी यहीं से आते जाते हैं लेकिन शायद उन्हें कुछ दिखाई नहीं देता या अपनी आंखें बंद कर यहां से निकल जाते हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि नगर निगम तो नकारा हो ही चुका है विधायक भड़ाना भी जनता की अनदेखी कर रहे हैं। पूरी कॉलोनी में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। लोगों ने नगर निगम को चेतावनी देते हुए कहा कि एक हफ्ते के अंदर अगर इस गंदे पानी की निकासी नहीं की गयी तो निगम मुख्यालय पर विधायक और नगर निगम दोनों का पुतला जलाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें