फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो को इंदिरापुरम से वसुंधरा लाने की तैयारी

Wed, 03 Sep 2014 03:44 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वैशाली मेट्रो लाइन के वसुंधरा तक विस्तार को मुख्यालय से हरी झंडी नहीं मिलने के बाद अब आवास विकास परिषद नोएडा से इंदिरापुरम तक पहुंच रही मेट्रो को वसुंधरा तक लाने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


परिषद ने नया प्लान तैयार किया है। इसमें इंदिरापुरम मेट्रो को वसुंधरा सेक्टर-8 तक लाने की प्लानिंग है। मुख्यालय से मुहर लगते ही इसे जीडीए बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।

गाजियाबाद में मेट्रो के थर्ड फेज के तहत नोएडा सिटी सेंटर वाली लाइन को इंदिरापुरम तक पहुंचना है। इस लाइन पर अंतिम स्टेशन कनावनी के पास डीपीएस स्कूल के पास प्रस्तावित है।
विज्ञापन


परिषद अधिकारियों के नए प्लान में डीपीएस स्टेशन के बाद लाइन को बढ़ाकर वसुंधरा सेक्टर-8 तक लाना है। परिषद स्टेशन के लिए सेक्टर-8 की खाली जमीन देगा।

सेक्टर-7 और आठ में प्रस्तावित योजनाओं को इससे लाभ होगा। आवास आयुक्त मोहम्मद शाहबुद्दीन का कहना है कि मेट्रो के प्रस्तावों पर अभी विचार चल रहा है। इस पर अंतिम निर्णय होने के बाद जीडीए अथवा अन्य विभागों से बातचीत की जाएगी।

आवास विकास परिषद पूरी फंडिंग करने को तैयार
सेक्टर-7 और 8 की कई प्रस्तावित योजनाओं को लाभ देने के लिए परिषद ने नया प्लान तैयार किया है। अधिकारियों का कहना है कि मेट्रो आने से न सिर्फ परिषद के दोनों सेक्टरों के रेट बढ़ेंगे।

जिसका सीधा लाभ परिषद को होगा। इन्हीं बढ़े रेटों से परिषद मेट्रो की फंडिंग करेगा। इतना ही नहीं परिषद अकेले ही पूरी फंडिंग करने की योजना बना रहा है।

कमिश्नर की मुहर के बाद बोर्ड बैठक में जाएगा प्रस्ताव
अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय से मुहर लगने के बाद बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। सिर्फ एक स्टेशन आगे आने के चलते परिषद अधिकारियों को प्रस्ताव पास होने की उम्मीद है। हालांकि खर्च का एस्टीमेट भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें